बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड के फेनहा गांव में गौतम भट्ठे पर बिलासपुर से पूरे परिवार के साथ तारामती उम्र (28) पत्नी छविलाल, बेटे मोक्ष (3) के साथ रहकर भराई और पथाई का कार्य करती थी। बुधवार को सुबह तकरीबन आठ बजे मां बेटे सहित पूरा परिवार सीमेंट से बनी पानी की टंकी के बगल नहा रहे थे।
कंधई थाना क्षेत्र के फेंनहा गांव में बने गौतम भट्ठे पर पानी की टंकी टूटने से मां और बेटे की मौत हो गई। बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड के फेनहा गांव में गौतम भट्ठे पर बिलासपुर से पूरे परिवार के साथ तारामती उम्र (28) पत्नी छविलाल, बेटे मोक्ष (3) के साथ रहकर भराई और पथाई का कार्य करती थी। बुधवार को सुबह तकरीबन आठ बजे मां बेटे सहित पूरा परिवार सीमेंट से बनी पानी की टंकी के बगल नहा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पानी का एकाएक भराव अधिक हो गया जिससे टंकी चरमरा कर टूट गई। मलबे में दबकर मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और किसी तरह अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।