फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 12 जुलाई को लगाए जाएंगे 51 लाख से अधिक पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में 12 जुलाई को होने वाले पौधरोपण महायज्ञ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जनपद को 58 लाख 96 हजार आठ सौ पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। विश्व पर्यावरण दिवस पर 7 लाख 73 हजार पौधे लगाए गए थे। अब 12 जुलाई को शेष 51 लाख 23 हजार 8 सौ पौधे लगाए जाएंगे।
डीएफओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि वन विभाग के पास 25 पौधशालाओं में 85.96 लाख पौधे हैं, जबकि उद्यान विभाग के पास दो पौधशालाओं में 2.40 लाख पौधे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के पास शीशम, अमरूद, जामुन सहित 65 प्रजातियों के पौधे हैं। जिलाधिकारी ने जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने और पौधों की देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें