मेडिकल कॉलेज ओपीडी में रही मरीजों की भीड़। संवाद
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों गले में दर्द, संक्रमण के साथ ही सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की भरमार है। बृहस्पतिवार को 255 मरीजों ने इस मर्ज का इलाज कराया।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों में संक्रमण हो रहा है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, शुष्क हवा और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि गुनगुने पानी का प्रयोग लाभदायक होता है। फ्रिज के ठंडे पानी का प्रयोग न करें। शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करें। अधिक परेशानी होने पर जांच अवश्य कराएं।