विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने निर्वाचन आयोग को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जिले में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिकारी व कर्मचारी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रलोभन दे रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर प्रतापगढ़ में स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारियों के द्वारा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं। प्रलोभन स्वीकार न करने वाले जनप्रतिनिधियों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया है।
इसी तरह विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने निर्वाचन आयोग को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जिले में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिकारी व कर्मचारी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रलोभन दे रहे हैं। विकास विभाग के अधिकारी संग कुछ ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी सत्ता दल के नेताओं के इशारे पर पंचायत प्रतिनिधियों को लालच दे रहे हैं। इससे संबंधित ऑडियो रिकार्डिंग भी प्राप्त हुई है। इस मामले की जांच कराकर निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। ऐसे अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।