शहर के जीआईसी परिसर में ‘अमर उजाला’ की ओर से होने वाले मेगा शॉपिंग फेस्टिवल में अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। कानपुर से आए कलाकार मेले को नया लुक देने में लगे हुए हैं। 15 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाले मेगा शॉपिंग फेस्टिवल 24 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें जहां विभिन्न प्रांतों के लजीज व्यंजन खाने को मिलेंगे, वहीं घर-गृहस्थी के सामानों के साथ कपड़े की खरीदारी भी की जा सकेगी।
जिले में ‘अमर उजाला’ पहली बार शहर के जीआईसी परिसर में मेगा शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है। पीबीडीसी और अभय शक्ति फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्थान, पंजाब, गुजरात और उत्तर प्रदेश के विभिन्न कारोबारी अपने उत्पादों की दुकानें सजाएंगे। महिलाओं और पुरुषों के आकर्षण के केंद्र बिंदु होने के साथ ही बच्चों की कलात्मक क्षमता को परखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रांतों के परिधान भी मिलेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के साथ ही बेटियों को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया जाएगा। 24 अक्तूबर तक चलने वाले मेले में बेल्हावासी लजीज व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे। शॉपिंग फेस्टिवल में आकर्षक ज्वैलरी, फर्नीचर, कपड़े की लगभग डेढ़ सौ दुकानें सजेंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला भी लगेगा। फेस्टिवल में हीरो और श्री गुरु इंटरप्राइजेज का विशेष सहयोग रहेगा।