उन्होंने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रख सरकार ने सभी वर्गों के लोगों का सम्मान किया है। मेडिकल कॉलेज के संचालन से अब लोगों को इलाज कराने के लिए प्रयागराज या फिर लखनऊ के चक्कर नहीं काटने होंगे। ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि जनपद के लोगों को अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। लोगों को अन्य जिलों भटकना नहीं पड़ेगा।
चिकित्सा से जुड़ी पढ़ाई के लिए बच्चों को मेडिकल कॉलेज में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ कार्य कर रही है। सांसद संगमलाल गुप्ता, सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर, विधायक सदर राजकुमार पाल और विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अनीस ने किया।