फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खसरे की बीमारी ने लोगों की बढ़ाई चिंता, दर्जनभर बच्चे चपेट में

विज्ञापन
शिवगढ़ ब्लाक के तिवारीपुर में खसरा पीड़ित बच्चों की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम के लोग। संव? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले में खसरे की बीमारी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खसरे के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रमित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर पीड़ितों की जांच में जुट गई है। पीड़ितों को नि:शुल्क दवा वितरित की जा रही है। बीमारी की चपेट में ज्यादा बच्चे हैं। अब तक 12 से अधिक बच्चे खसरे की की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

रानीगंज के शिवगढ़ क्षेत्र स्थित तिवारीपुर गांव में सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। इस दौरान यश कुमार , आर्यन , मुस्कान, आशू , सुधांशु , गुड़िया , नूर अफजा, जीमा, अफसाना , सादाब की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। जांच के दौरान सभी खसरे की बीमारी से पीड़ित पाए गए। वहीं तौकलपुर गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची।
रुकसाना, फैजान , फैज, इकरा ,साहिद , आलिया , अहद, सायमा में भी खसरे की बीमारी देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। पीड़ित बच्चों को दवा वितरित की गई। आसपास के बच्चों को भी खसरे का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में सीएचसी अधिक्षक डॉ. सचिन शुक्ला, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिव बहादुर मौर्य, दीपक श्रीवास्तव, अनुज वर्मा, अमित सिंह, अमिता सिंह, प्रियांशु, सूरज पांडेय, उर्मिला सिंह मौजूद रहीं। एसीएमओ डॉ. सीपी शर्मा ने बताया कि हर दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव में जाकर दवाईयों का वितरण करेगी। गांवों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें