फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 04 Jun 2019 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
ममता - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के चकवड़ गोसाई का पुरवा गांव निवासी शिवप्रताप शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई शहर में रहता है। परिवार सहित 18 फरवरी को घर आया था। बीते रविवार की शाम शिवप्रताप का पत्नी ममता (30) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि उसने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सुबह 10 बजे के करीब शिवप्रताप अपनी बेटी मुस्कान के साथ बाहर दुकान पर घूमने चला गया। बेटा सार्थक सो रहा था।
विज्ञापन


इस बीच ममता दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद करके गले में साड़ी का फंदा डालकर छत के चुल्ले से लटक गई। कुछ देर बाद जब पति लौटा तो खिड़की के बाहर से ममता को लटकते देखकर दंग रह गया।

सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने शिवप्रताप पर प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया। विवाहित के पिता का आरोप है कि बेटी को मारपीट कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। 

आए दिन पति-पत्नी में होता रहता था विवाद
पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। कई बार तो ऐसा हुआ था कि मुंबई में रहने के दौरान विवाद करके पति गांव चला आया करता था। इस पर मायके लोग किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत करा देते थे।

उन दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी मुस्कान (8) कक्षा तीन में पढ़ती है। बेटा सार्थक (4) भी अगले वर्ष से स्कूल जाने वाला था। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि शिवप्रताप शराब पीने का आदी है। शराब आए दिन विवाद का कारण बन जाती थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें