फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : विवाहिता को बंधक बनाकर तांत्रिक से कराया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की दी धमकी

Fri, 04 Jul 2025 06:51 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

झाड़ फूंक के बहाने विवाहिता को पति और सास ने तांत्रिक के हवाले कर दिया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता अपनी आबरू की भीख मांगती रही, मगर पति और सास ने विवाहिता को रस्सियों से बांधकर तांत्रिक से दुष्कर्म कराया।
विज्ञापन
तांत्रिक ने किया दुष्कर्म। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झाड़ फूंक के बहाने विवाहिता को पति और सास ने तांत्रिक के हवाले कर दिया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता अपनी आबरू की भीख मांगती रही, मगर पति और सास ने विवाहिता को रस्सियों से बांधकर तांत्रिक से दुष्कर्म कराया।

पट्टी इलाके की एक विवाहिता की शादी बादशाहपुर में हुई है। विवाहिता का आरोप है कि पति और सास भूत -प्रेत के नाम पर उसके जिस्म को बाहर से तांत्रिक बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की भी घटना को अंजाम दिया गया। यही नहीं पति ने नग्न कर उसके अश्लील वीडियो भी बनाए और मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई ।विवाहिता ने जब अपने मायके वालों से यह पूरी घटना बताने का प्रयास किया, तो उसे चारपाई में बांधकर पीटा गया और कई दिनों तक भूखा- प्यासा रखा गया।

विज्ञापन


उसके चेहरे पर पड़े निशान ससुराली जनों की हैवानियत की कहानी बता रहे हैं। मायके आने पर पीड़िता ने एसपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसपी के निर्देश महिला थाने की पुलिस ने मेडिकल कराया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

बकरी चराने गई दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, तहरीर

इलाके के गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी बहन के साथ कोतवाली आया और पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय दिव्यांग भांजी बकरी चराने गई थी। जहां गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बीते दो जुलाई को हुई इस घटना की जानकारी पर उसने अपनी बहन को घर बुलाया। पीड़िता की मां के साथ किशोरी को लेकर शुक्रवार को कोतवाली आए और घटना की नामजद तहरीर दी। कोतवाल पट्टी पंकज राय ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में भी मुकदमें बाजी की बात सामने आई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। गहनता से जांच के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें