फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेकाबू कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 03 Jun 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी-मदाफरपुर मार्ग पर बिजरा गांव के करीब शनिवार की देर शाम कोहड़ौर बाजार से आ रही बेकाबू कार की टक्कर से साइकिल सवार विजय बहादुर यादव (53) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृत अवस्था में सीएचसी के डॉक्टरों द्वारा ईसीजी कराने पर भड़के परिजन हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के परसूपुर निवासी विजय बहादुर शनिवार की शाम साइकिल से बाजार आया था।
यहां से वह घर जा रहा था। बिजरा के पास बेकाबू कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल विजय को उपचार के लिए सीएचसी कोहड़ौर लाया। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

इस बीच अस्पताल के चिकित्सक ने विजय को मृत अवस्था में ईसीजी के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जानकारी परिजन हंगामा करने लगे। मृतक के सूर्यभान यादव, सूरज यादव, सूर्य चंद्र व पत्नी शांति देवी रोते हुए बेहोश हो जा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें