लड़की देखने गांव जा रहे थे सुरेंद्र
विपणन निरीक्षक सुरेंद्र की अभी शादी नहीं हुई है। माता-पिता बुजुर्ग हो गए हैं। वे शादी देख रखे थे। परिवार के सदस्यों की मानी जाए तो सुरेंद्र को जिस लड़की से शादी होनी थी उसे देखने के लिए गांव परिवार के सदस्यों ने बुलाया था। इसी लिए वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से घर जाना चाह रहे थे। वह दो भाई और एक बहन थे।
कमरे से निकलने के पहले पिता से किया था फोन पर बात
विपणन निरीक्षक सुरेंद्र सिंह किराए के कमरे से घर के लिए निकल रहा था तो उसने फोन पर अपने माता और पिता को बताया था। जिसके बाद हादसा हो गया।
जांच के दौरान यह सामने आया कि चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान विपणन अधिकारी का पैर फिसल गया। वह नीचे गिर गया। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बावजूद अभी जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। - गोपाल कुशवाहा, थानाध्यक्ष जीआरपी