फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों पर हमले के आरोपी प्रबंधक व उनके भाई को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के प्रबंधक व छात्र के साथ मारपीट व पथराव की घटना में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रबंधक और उसके भाई को जेल भेज दिया। वहीं, कॉलेज प्रबंधक की कार पर पथराव के आरोपी छात्र समेत दो लोगों का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने दोनों को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी सूरज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि कॉलेज के छात्र व उनके साथियों ने उनकी कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना की जानकारी के बाद बुधवार को आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष संजय पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे थे। इस बीच मौके पर पहुंचे सूरज शर्मा व उनके भाई सुशील शर्मा दुकान पर बैठे युवक से मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया।
इस मामले में थानाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सूरज शर्मा, सुशील शर्मा सहित सात अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कामकाज में बाधा, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिए गए आरोपी सूरज शर्मा और सुशील शर्मा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर भीखमपुर गांव निवासी उत्कर्ष सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि वह सदहा स्थित स्थित यसआर यन इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है। चार दिन पहले मामूली बात को लेकर विद्यालय के शिक्षक कैलाश यादव व सूरज शर्मा ने डंडे से मारा पीटा था।
छात्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट व धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक के कार पर पथराव करने के आरोपी उत्कर्ष सिंह निवासी भीखमपुर व ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह निवासी उदई शाहपुर का शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस की रिपोर्ट पर एसडीएम ने दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें