फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 के चुनाव में प्रदेश में फिर खिलेगा कमल: रामनरेश

विज्ञापन
रानीगंज के बरहदा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान का स्वागत क? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शुक्रवार को क्षेत्र के बरहदा, सिंगाही व देल्हूपुर में भाजपा ने सामाजिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास सही ढंग से हो रहा है। हमारे समाज की सही भागीदारी और सम्मान दोनों ही भाजपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन

देश एवं प्रदेश के सतत विकास तथा समाज हित में हमें भाजपा के साथ हर कदम पर खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बार पुन: प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेना है। 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलेगा। क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने कहा कि सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार किया है। सबका साथ-सबका विकास-सबका सम्मान करने में भाजपा खरी उतरी है।
रानीगंज क्षेत्र में लगभग 1100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है। इस अवसर पर दिनेश गौतम, रंजीत गौतम, प्रेमशंकर गौतम, भारत लाल गौतम, सुनीता गौतम, भगेलूराम, कलावती व मो. अयूब, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें