फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये निकालकर निर्माण कार्य नहीं कराने वाले 133 वीडीओ के वेतन भुगतान पर लगी रोक

विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
रुपये ग्रिाम पंचायतों में रुपये निकालकर निर्माण कार्य नहीं कराने वाले 133 वीडीओ के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। 87 ग्राम विकास अधिकारी और 46 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर अविलंब निर्माण कार्य कराने को कहा गया है। सीडीओ की इस कार्रवाई से विकास भवन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले की 1143 ग्राम पंचायतों में 756 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां रुपये तो निकाले गए, मगर अभी तक विकास कार्य नहीं कराए गए। इसमें 48 वीडीओ ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की धनराशि को निकालकर हजम कर लिया और अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया है। सीडीओ के निर्देश पर जिलेभर में हुई जांच में खुलासा हुआ कि जिले के 87 ग्राम विकास अधिकारियों और 46 ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अनियमितता बरती है।
इसके अलावा मनरेगा और 15वें वित्त आयोग की धनराशि निकाल कर दुरुपयोग करने की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने यह सख्त कदम उठाया है। डीडीओ ओमप्रकाश मिश्र को 87 कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का पत्र मिलने पर जिले में हड़कंप मच गया है। ब्लॉकों के कर्मचारी शुक्रवार को यह जानने को परेशान रहे कि उनके ऊपर कितना बकाया दिखाया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल अधिकारी इसे अभी सार्वजनिक करने को तैयार नहीं है। सीडीओ ईशा प्रिया ने बताया कि रुपये निकालकर निर्माण कार्य नहीं कराने वाले वीडीओ के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। अब वेतन तभी जारी होगा, जब वे निर्माण कार्य पूरा करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें