फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर कंपनी के कर्मचारी पर फायर कर साढ़े आठ लाख लूटा इदअइदर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली इलाके के बड़नपुर गांव के पास सोमवार दोपहर पल्सर सवार तीन बदमाशों ने कूरियर कंपनी के कर्मचारी से पौने नौ लाख रुपये लूट लिए। बदमशों ने उस पर फायर भी किया, लेकिन गोली बगल से निकल गई। रुपयों से भरा बैग लूटने के बाद बदमाश हाईवे की तरफ भाग निकले। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पाकर एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुुुंचे और पूछताछ की।
विज्ञापन

कंधई इलाके के कोठीयाही गांव निवासी हिमांशु दुबे यूनियन कैश मैनेजमेंट कूरियर कंपनी में कैशियर है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह कटरा सहित अन्य शाखाओं से कैश लेकर बाइक से शहर के बाबागंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने आ रहा था। कटरामेदनीगंज से आगे बढ़ने पर बड़नपुर गांव के पास पल्सर से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद उसे रोक लिया। बदमाश उसे पीटने लगे। उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगे। हिमांशु के शोर मचाने पर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उसके बगल से निकल गई।
बदमाश फायरिंग करते हुए तेजी से हाईवे की तरफ भाग निकले। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर एसपी सतपाल अंतिल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घायल हिमांशु को पुलिस इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले आई।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
लूट की सूचना पर एसपी सतपाल अंतिल स्वॉट टीम, क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद एसपी के नेतृत्व की पुलिस टीम बड़नपुर गांव के आसपास दो स्कूल, बाइक एजेंसी व कटरामेदनीगंज चौराहे के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, घटना के वक्त कटरा चौराहे के पास पुलिस पिकेट पर कोई सिपाही मौजूद नहीं था। एसपी ने सिटी पुलिस चौकी प्रभारी से चौराहे पर ड्यूटी करने वाले सिपाही व होमगार्ड का विवरण मांगा गया है।
घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित
कूरियर कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले की जांच एसपी खुद कर रहे हैं। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए स्वॉट टीम, नगर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस टीम व क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले रेकी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें