फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने डाला लखनऊ में डेरा

Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र की हत्या के आरोपियों को चौथे दिन भी पुलिस नहीं पकड़ पाई। हत्या का राज खोलने व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस ने लखनऊ के नाका थाना में डेरा डाल दिया है। थाने में दर्ज अधिवक्ता के बेटे पर मुकदमा व उसके लिखाए गए मुकदमे खंगाल रही है।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के खरगपुर निवासी अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र की मंगलवार को कचहरी आते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बेटे राजीव की तहरीर पर पुलिस ने खरगपुर के प्रधानपति शशीकांत मिश्र उर्फ भोले व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारोपियों के करीब तक नहीं पहुंच पाई है।

हत्या का राज खोलने के लिए पुलिस ने गुरुवार से ही लखनऊ के नाका थाना में डेरा डाल दिया है। पुलिस का मानना है कि अधिवक्ता के बेटे के खिलाफ लंबे लेन-देन का मामला है। सीओ नगर जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता के परिजनों से जुड़े मुकदमे पर पुलिस ज्यादा ध्यान दे रही है। वह चाहे गांव से हो या लखनऊ का। उधर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस फर्जी किसी को नहीं फंसाएगी। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें