फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक की मनमानी पर भड़के व्यापारी, सीएमओ को घेरा

Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
बेलखरनाथ सीएचसी के अधीक्षक व कर्मचारियों के मनमाने पन व अभद्रता से परेशान व्यापारियों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। लोगों ने सीएचसी अधीक्षक व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल शीतलागंज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। व्यापारियों का आरोप था कि  बाजार के करीब स्थित सीएचसी पर तैनात अधीक्षक सुनील यादव, डा. नीरज कुमार, बीपीएम लोकेश श्रीवास्तव कई वर्षो से अस्पताल में तैनात हैं। मरीजों से अभद्रता करने के साथ ही वे लोग मनमाना कार्य करते हैं। मरीजों को इलाज के लिए घंटों डाक्टरों का इंतजार करना पड़ता है। रात में अस्पताल में बाहरी लोगों का जमावड़ा रहता है। जिससे दूर दराज से पहुंचने वाला मरीज लोगों का जमघट देख अस्पताल जाने के बजाय निजी अस्पताल जाने को मजबूर हो उठता है। व्यापारियों ने सीएमओ से कहा कि ऐसे डाक्टरों को तत्काल हटाया जाए। अन्यथा वे लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर ललित तिवारी, राजेश, विजय कुमार, विनेाद कुमार, शुभम तिवारी, राजेश कुमार, रिजवान अहमद, विजय बहादुर मौर्य, राकेश कुमार, हसीब खान, इस्तियाक अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें