21वीं पशुगणना की तैयारी के लिए कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। यहां सदर, पट्टी और रानीगंज तहसील के कुल 135 गणनकर्ताओं व सुपरवाइजरों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला का उद्घाटन सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने किया। सीवीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रत्येक पांच वर्ष पर पशुओं की गणना की जाती है। पहली पशुगणना वर्ष 1919 में की गई थी। अब तक कुल 20 पशुधन गणनाएं की जा चुकी हैं। 20वीं पशुगणना वर्ष 2019 में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि पशुगणना एनडीएलएम द्वारा विकसित एंड्रायड एप पर की जाएगी। जनपद में कुल 2,041 ग्रामों और 279 वार्डों में 197 गणनाकर्ताओं और 40 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। इस मौके पर डॉ. रविप्रकाश सिंह, मास्टर ट्रेनर डाॅ. विनय कुमार द्विवेदी, डाॅ. अनिलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद