लालगंज के पूरे भिक्षुक में छापेमारी के दौरान बरामद शराब बनाने का सामान नष्ट करती पुलिस। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
फलालगंज पुलिस ने घर में शराब बनाने के मामले का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब व उपकरण बरामद हुए हैं। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर लालगंज पुलिस ने पूरे भिच्छुक गांव में छापा मारा। गांव के सुभाष जायसवाल व विवेक जायसवाल के घर से 230 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में शराब बनाने के उपकरण, शीशी, रैपर व कई क्विंटल लहन मिला।
आरोपियों ने शराब घर में मिट्टी खोदकर छिपा रखी थी। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी राजेंद्र प्रसाद मौके से भाग निकला। पुलिस मौके बरामद सामान व दोनों आरोपियों को कोतवाली ले आई। तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआई योगेंद्र सिंह की तहरीर पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।