फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शराब की दुकान के सेल्समैन को तमंचा सटाकर पीटा, 26 हजार लूटे

Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान को बंद कर बाइक से कमरे पर जा रहे सेल्समैन को तमंचा सटाकर पीटने के बाद बदमाशों ने 26 हजार रुपए लूट लिए। इसी क्रम में सेल्समैन के पीछे आ रहे अंडा की दुकान के संचालक को भी पीटकर बदमाशों ने एक हजार रुपए तथा मोबाइल लूट लिया। मामले की जानकारी पर शराब के दुकानदार, पूर्व प्रमुख ने गौरा कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। सीओ ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर राजापुर खरहर गांव के पास गौरा के पूर्व प्रमुख राकेश सरोज की देशी शराब की दुकान है। दुकान को बंद कर प्रयागराज के मऊआइमा चंदी पट्टी गांव का प्रेमचंद्र पटेल रविवार देर शाम बाइक से रानीगंज नगर पंचायत की ओर किराये के कमरे पर जा रहा था। माना पट्टी गांव के करीब छह बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर रोका। पिटाई के बाद प्रेमचंद्र के पास रखे 26 हजार रुपये लूट लिए।
पीड़ित के पीछे आ रहे रानीगंज में अंडा दुकान के संचालक अशोक सरोज पर हमला कर बदमाशों ने एक हजार रुपए नकद तथा मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों की शिकायत पर मौके पर जांच करने एसओ आदित्य भी पहुंचे। घटना की जानकारी पर पूर्व प्रमुख रानीगंज ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें