फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया शराब माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया शराब माफिया
विज्ञापन

दो लोगों को जेल भेजने के बाद अंतू पुलिस ने साधी चुप्पी
दबिश के दौरान पुलिस से धक्कामुक्की कर भाग निकला था
प्रतापगढ़। अवैध शराब की तलाश में दबिश देने वाली अंतू पुलिस के साथ शराब माफिया व उसके करीबियों ने हाथापाई की थी। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते हुए शराब माफिया भाग निकला था। पुलिस ने घटना के दौरान ही दो लोगों को दबोच लिया था, लेकिन शराब माफिया अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन

अंतू पुलिस ने बृहस्पतिवार को धरौली में अवैध शराब डंप होने की सूचना पर माफिया धर्मेंद्र सिंह के घर पर दबिश दी थी। दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों को उसके करीबियों ने बाहर ही रोक लिया। जिसे लेकर पुलिसकर्मियों से झड़प के बाद हाथापाई भी हुई। इस बीच दरोगा व सिपाहियों के साथ धक्कामुक्की करते हुए शराब माफिया धर्मेंद्र सिंह वहां से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। जबकि अन्य सभी वहां से भागने में कामयाब रहे। कोतवाली में उपनिरीक्षक रोहित सिंह की तहरीर पर धर्मेंद्र सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पकड़े गए अर्जुन वर्मा समेत दो लोगों को जेल भेज दिया। मगर, अब पुलिस शराब माफिया को पकड़ने के लिए दबिश देने का साहस नहीं जुटा पा रही है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें