मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गजराही नहर पुलिया के पास सामने से आती बाइक को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि शातिर ने फायरिंग शुरू दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गैंग लीडर के पैर में गोली लगने के बाद भाग रहे शातिर को जंगल मे पुलिस ने दबोच लिया, जबकि इसका साथी अंधेरे में फरार होने में कामयाब रहा।
जेठवारा थाना क्षेत्र के गजराही नहर पुलिया पर हुई मुठभेड़ में ताबड़तोड़ फायरिंग में शातिर लुटेरों के सरगना कफील को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके खिलाफ प्रतापगढ़ सहित आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गजराही नहर पुलिया के पास सामने से आती बाइक को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि शातिर ने फायरिंग शुरू दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गैंग लीडर के पैर में गोली लगने के बाद भाग रहे शातिर को जंगल मे पुलिस ने दबोच लिया, जबकि इसका साथी अंधेरे में फरार होने में कामयाब रहा। कफील के पास से 32 बोर की पिस्टल, 6 खोखे बरामद हुए हैं।