फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को किया निलंबित

Wed, 08 Nov 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगरौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत शंकरपुर में तैनात सफाईकर्मी तीर्थराज गौतम को अनुशासनहीनता के आरोप में डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने बुधवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

आठ नवंबर को सहायक विकास अधिकारी मंगरौरा ने डीपीआरओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि सात नवंबर को उनके लिए सफाईकर्मी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अपमानजनक शब्द लिखे थे। डीपीआरओ ने बताया कि इसके पूर्व भी तीर्थराज गौतम के खिलाफ कई अनुशासनहीनता के मामले सामने आए थे। सहायक विकास अधिकारी के प्रार्थना पत्र को संज्ञान लेकर डीपीआरओ ने कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें