फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर लोगों को भ्रमित कर रहे विरोधी दल के नेता : नीलकंठ

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में गंगा यात्रा की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोधी दलों के नेता लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। इस कानून से सबसे अधिक फायदा अल्पसंख्यकों का है।
विज्ञापन

विकास भवन में बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी का कोई नुकसान नहीं है। इससे लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी न कि किसी की नागरिकता वापस ली जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विपक्षी दल दुष्प्रचार करके भारत को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून से बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान से बाहर किए गए हिंदू, सिख तथा जैन को भारत में रहने का अधिकार प्राप्त हो जाएगा। प्रदेश तथा केंद्र की सरकार में रहने वाले सभी जाति, धर्म के लोगों को बिना भेदभाव के आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता से होगा गंगा यात्रा का प्रचार
जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विकास भवन सभागार में गंगा यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए स्कूलों में चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता के साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने को कहा है। प्रभारी मंत्री ने सभी अफसरों को गंगा यात्रा को भव्य और दिव्य बनाने का आह्वान किया है।
बुधवार को विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में डीएम मार्कण्डेय शाही ने अब तक हुई तैयारियों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा यात्रा का आयोजन 27 से 31 जनवरी तक किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में शामिल विभाग अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मां गंगा को निर्मल, अविरल तथा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। गंगा के किनारे बसे गांवों के विद्यालयों में गंगा एवं स्वच्छता पर आधारित चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता और प्रभात फेरी का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें