फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अंतिम अवसर आज, 39 हजार लोगों ने की स्व-गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सात मई से शुरू हुई स्व-गणना में अभी तक 39 हजार लोगों ने खुद की गणना की है। प्रदेश रैंकिंग में जिला 49वें स्थान पर है। बृहस्पतिवार को स्व-गणना के अंतिम दिन लोग ऑनलाइन गणना कर सकेंगे।
विज्ञापन

22 मई से प्रगणक व सुपरवाइजर अपने क्षेत्रों में पहुंचकर नजरी-नक्शा तैयार करेंगे। हर दिन सुबह आठ से 11 बजे व शाम चार से सात बजे तक प्रगणक-सुपरवाइजर घर-घर जाकर भवनों की गिनती करेंगे।
20 जून तक जनगणना के प्रथम चरण में भवनों की गणना होगी। इसमें करीब 72 सौ प्रगणक व सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। सात सौ कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला सह जनगणना अधिकारी नैंसी सिंह ने बताया कि 20 जून तक जनगणना का प्रथम चरण चलेगा। प्रगणक-सुपरवाइजर मोबाइल फोन से जनगणना का ऑनलाइन ब्योरा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें