फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में मजदूर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा हन्नू सिंह का पुरवा निवासी 40 वर्षीय रामप्रसाद उर्फ कमलेश अपने साथी समापुर कुंडा निवासी 45 वर्षीय ज्ञानचंद के साथ रविवार की सुबह बाइक से हीरागंज की तरफ जा रहा था। ताजपुर के समीप कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सामने आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने राम प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। ज्ञानचंद को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मृतक राम प्रसाद की पत्नी प्रभावती, बेटा निखिल व बेटी खुशी रोते बिलखते हुए ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंचे। मृतक राम प्रसाद मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें