फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिजली का पोल गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के नहरपुर छानापार में सोमवार की शाम बिजली के खंभे के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई। जिससे खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

बीरापुर-गीतानगर मार्ग पर नहरपुर छानापार में सौभाग्य योजना के तहत विद्युत तार की जगह एबीसी केबल व खंभा बदलने का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था में रानीगंज थाना क्षेत्र का संडौरा निवासी 30 वर्षीय अरविंद उर्फ रवि भी काम करते थे। सोमवार की शाम हाइड्रा से विद्युत पोल दूसरे स्थान से लादकर लगाने का काम चल रहा था।
बिजली का पोल लगाते समय अचानक खंभा गिर पड़ा। जिसके नीचे काम कर रहा अरविंद उर्फ रवि दब गया। आनन-फानन में हाइड्रा की मदद से खंभे को हटाया गया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर रानीगंज लाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें