फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : राजाभैया की पत्नी भानवी के खिलाफ परिवाद, आठ अक्तूबर को सुनवाई

Sun, 28 Sep 2025 05:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की पत्नी भानवी कुमारी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य अरुणा सिंह ने सीजेएम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है। उन्होंने भानवी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल’ पर की गई कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
राजाभैया और भानवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की पत्नी भानवी कुमारी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य अरुणा सिंह ने सीजेएम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है। उन्होंने भानवी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल’ पर की गई कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन

कुंडा के बछरौली निवासी अरुणा सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख और राजा भैया के करीबी बबलू सिंह की पत्नी हैं। उनके अधिवक्ता राज कुमार सिंह के मुताबिक, दाखिल परिवाद में आरोप लगाया गया है कि 18 सितंबर 2025 को भानवी कुमारी ने एक्स पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ अमर्यादित, तथ्यहीन और छवि धूमिल करने वाली बातें पोस्ट कीं। यह बयानबाजी एक नेता की साख पर प्रहार है। ऐसे बयान राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने के साथ जनसत्ता दल की प्रतिष्ठा पर भी आघात पहुंचाते हैं। सीजेएम न्यायालय ने परिवाद स्वीकार करते हुए आठ अक्तूबर को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें