फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बदमाश और गुंडा के कौनव प्रेम कहानी न होला ...गीत पर असलहा संग बनाई फेसबुक रील

Sat, 10 Jun 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिगड़ी कानून- व्यवस्था में बेहतर सुधार के लिए गांजा, बम व तमंचा के सहारे पुलिस अब संदिग्धों की गिरफ्तारी कर रही है। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र की बाजार में रहने वाले दो शातिर दो दिन से बागान में हाथ में तमंचा लेकर गोजपुरी गीत पर फेसबुक रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल शातिरों की रील का मंथन कर पुलिस अभी जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन


कोहंड़ौर बाजार में रहने वाले इमरान नाम के एक व्यक्ति की फेसबुक रील शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल फेसबुक रील में बदमाश और गुंडा के कौनव प्रेम कहानी न होला गीत को संयुक्त कर दो आरोपी हाथ में तमंचा लेकर टहलते दिख रहे हैं।

इसके पहले भी आरोपियों की रील सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चर्चा बटोर रही है। आरोपी क्षेत्र में वर्चस्व बनाने के लिए जान बूझकर असलहा संग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। वायरल वीडियो की जानकारी से बेखबर पुलिस अब जांच का हवाला दे रही है। कोहंड़ौर एसओ प्रदीप कुमार ने असलहा संग आरोपियों के वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें