फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गैस चूल्हे पर दूध गर्म करते समस सिलिंडर में लगी आग, विस्फोट से चार छप्पर जले

Sat, 10 Jun 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

गैस चूल्हे पर दूध गर्म करते समय पाइप में लीकेज के चलते आग लग गई। घर के लोग किसी तरह बाहर भागे। सिलिंडर विस्फोट के चलते चार छप्पर आग के ढेर में तब्दील हो गए।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में विस्फोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस चूल्हे पर दूध गर्म करते समय पाइप में लीकेज के चलते आग लग गई। घर के लोग किसी तरह बाहर भागे। सिलिंडर विस्फोट के चलते चार छप्पर आग के ढेर में तब्दील हो गए। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। कोतवाली क्षेत्र के हर्रई पट्टी गांव में दूध उबालने के दौरान सिलिंडर धू-धू कर जलने लगा। आग लगते ही घर की महिलाएं शोर मचाते हुए बाहर की ओर भाग निकलीं। इसी बीच देखते- देखते सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया।

विज्ञापन

बताया गया कि इसी गांव के राम अवध सरोज की नातिन मनीषा छप्पर के भीतर गैस चूल्हे पर दूध उबाल रही थी। पाइप में लीकेज के चलते अचानक आग लग गई। आग की लपटों में आसपास के चार छप्पर जलने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझने तक सभी पीड़ितों के छप्पर के नीचे रखा हजारों का सामान जल गया।


पीड़ित राम अवध ने बताया कि उसकी बहू मीना के नाम से उज्ज्वला योजना के तहत इंडेन गैस सर्विस का यह सिलिंडर मिला था। घटना के बाद पीड़ित सहित चार परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। मामले की जानकारी पर राजस्व टीम ने जांच कर शासकीय मदद का भरोसा पीड़ितों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें