फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत

Thu, 20 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
अखंड सुहाग की कामना के साथ करवाचौथ का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने बुधवार की शाम को चंद्रमा निकलने के बाद चलनी से पति का दीदार करने के बाद व्रत तोड़ा। मंदिरों में विधिवत पूजा करके पति के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


वैसे तो करवा चौथ की तैयारी मंगलवार से ही शुरू हुई गई थी। बाजार से करवा और पूजा के सामान आदि खरीदकर महिलाओं ने रख लिया था। बुधवार को दिन भर निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही महिलाएं सजने संवरने की तैयारी में लग गई।

चंद्रमा निकलने के बाद सोलह श्रंगार किए हुए सुहागिनों ने चलनी से पति को देखा और उनके हाथ से पानी पीकर व्रत को तोड़ा। मां बेल्हादेवी मंदिर और दुर्गा मंदिर पर व्रती महिलाओं ने सामूहिक रूप से देवी की पूजा अर्चना की। मंगलगीत गाये गये। इस मौके पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। दिनभर जल न ग्रहण करने की वजह से महिलाओं की हालत पतली हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें