बोलबम के जयकारे के बीच बाबाधाम रवाना हुए कांवड़िए
सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक को लेकर दिखी आतुरता
प्रतापगढ़। सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए शनिवार को कांवड़ियों का जत्था बाबाधाम को रवाना हुआ। बोलबम के जयकारे के बीच सभी शिवभक्ति में लीन दिखे। दिनभर कांवड़ियों की टोली ट्रेन व बसों से कूच करती रही।
जंक्शन पर शनिवार को भगवा वस्त्र में कांवड़िया पूरे बंदोबस्त से दिखे। हाथों में बैग, कंधे पर कांवड़ लेकर सभी अपनी-अपनी टोली में नजर आए। बीच-बीच में प्लेटफार्मों पर हर-हर बम-बम के जयकारे लगाते रहे। रानीगंज, पट्टी, कुंडा, लालगंज व सदर क्षेत्र से कांवड़ियों का जत्था निकलता रहा। जयकारा लगाते हुए सभी ट्रेनों से बैजनाथ धाम को रवाना हुए।