फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता गायब, कमरे में मिले खून के छीटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता गायब, कमरे में मिले खून के छींटे
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी करते रहे छानबीन
फारेंसिक टीम को बुलाया, पुलिस ने सूचना मिलने पर दर्ज की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बच्चों के स्कूल व पति के ड्यूटी पर जाने के बाद विवाहिता गायब हो गई। जिसकी तलाश में परिवार के लोग रात भर परेशान रहे। दूसरे दिन कमरे में खून के छींटे मिले तो पति ने पुलिस को खबर दी। कुछ ही देर में सीओ सिअी अतुल शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन करने लगे। हालांकि उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के कौंड़िहार निवासी विजय विश्वकर्मा बिजली कंपनी में मैकेनिक के पद पर कार्यरत है। पांच माह पहले नगर कोतवाली के धर्मशाला वार्ड निवासी गीता सोनी के मकान में वह किराए का कमरा लेकर रहने लगा। विजय ने अपने परिवार को भी बुला लिया। विजय की मानें तो शुक्रवार की सुबह बेटे लक्ष्य व बेटी द्रुति को स्कूल भेजने के बाद वह पत्नी बीनू विश्वकर्मा को घर में छोड़कर ड्यूटी पर चला गया। दोपहर में बच्चे घर लौटकर आए तो बीनू नहीं मिली। घर में ही बीनू का मोबाइल छूटा था। इसकी जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचकर खोजबीन करने लगा। ससुराल भी पता किया। जिसके बाद बीनू का भाई भी रात में ही पहुंच गया। विजय ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। शनिवार की शाम विजय ने कमरे में खून के छींटे देखे। उसने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में नगर कोतवाल व सीओ सिटी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। बच्चों से पूछताछ के बाद सीओ सिटी ने फारेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया। सीओ सिटी ने बताया कि विवाहिता की गुमशुदगी लिखी गई है। उसकी तलाश की जा रही है। कमरे में खून के छीटें मिले हैं। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें