फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने साधा निशाना : भाजपा सरकार में है जंगलराज, महिलाएं, महंत, किसान नहीं सुरक्षित - नरेश उत्तम पटेल

Tue, 21 Sep 2021 06:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यह सरकार सिर्फ किसानों और नौजवानों का हितैषी बनने का ढोंग कर रही है। सपाइयों पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। उन्हें लाल टोपी वाला गुंडा कहा जा रहा है। सरकार बनने पर इसका हिसाब लिया जाएगा। 
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार में किसान, महिलाएं, बच्चे, नौजवान  से लेकर महंत तक सुरक्षित नहीं हैं। कोरोना काल के दौरान दवा, ऑक्सीजन के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ। बहुत लोगों ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया। सपाइयों को लाल टोपी वाला गुंडा कहकर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। प्रदेश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किसान नौजवान  यात्रा के दौरान मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज स्थित एक मैरेज हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहीं। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर और साइकिल का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑक्सीजन और दवा के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ है।

योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सरकार हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में पूरी तरह से जंगलराज है। जनता बाढ़ से परेशान है। सपा सरकार ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जिसको भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया।
विज्ञापन


सरकार बेरोजगारी खत्म करने को कहती है जबकि 860 लाख लोग प्रदेश में अभी भी बेरोजगार टहल रहे हैं। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस सरकार ने किसानों को छला उन पर लाठियां बरसाईं। किसानों पर गोलीकांड करवाया। आज वही सरकार किसानों की हितैषी बनने का ढोंग कर रही है।

सपा कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूत होंगे तभी सपा मजबूत होगी और 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूती से सरकार बनेगी। सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार का हिसाब लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र उर्फ मुन्ना यादव, सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भैया राम पटेल, सपा नेता कुंवर शक्ति सिंह, प्रमोद मौर्या, महिमा गुप्ता, सुरेश विश्वकर्मा, सपा नेत्री शांति सिंह, संतोष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें