फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लालगंज में मिला जेई का मरीज

Wed, 13 Sep 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज के डिस्चार्ज होकर घर आने पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) का मरीज मिला है। जेई पाजिटिव युवक के मिलने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। पीड़ित इलाज कराकर दो दिन पूर्व लखनऊ से लौटकर घर आ गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कागज का कोरम पूरा करने के लिए उसके घर पहुंच गई। जेई की दस्तक के बाद विभाग की लापरवाही से लोगों में नाराजगी है।
लालगंज के बेल्हा निवासी संजय सिंह (45) ने 15 दिन पहले जांच कराई तो जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) की पुष्टि हुई। स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद जब उसे आराम नहीं हुआ तो वह लखनऊ स्थित केजीएमसी पहुंच गया। चिकित्सकों ने 11 दिन भर्ती कर इलाज किया। दो दिन पहले वह डिस्चार्ज होकर घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो जिला इपिडिमियोलॉजिस्ट टीम के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और दवा का छिड़काव कराया। सीएमओ डाॅ. जीएम शुक्ल ने बताया कि जानकारी देर से हुई। इस लिए टीम भी देर से गई। 1 से 15 वर्ष तक के बच्चों को चिह्नित किया गया है। रविवार को गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। जिससे बच्चे जेई जैसे बीमारी के चपेट में न आ पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें