फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की भीड़ से शहर में चारों तरफ जाम

विज्ञापन
टीईटी परीक्षा निरस्त होने की सूचना पर पट्टी पीजी कालेज गेट जुटी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
टीईटी की परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ की वजह से पूरे शहर में रविवार दोपहर तक जाम लगा रहा। परीक्षा केंद्र के आसपास बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से सड़कों पर जाम स्थिति हो गई और इसे हटाने में पुलिस पसीना बहाती रही।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में रविवार को टीईटी परीक्षा केंद्रों के आसपास छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा थी ।
सिविल लाइंस, चिलबिला, भंगवाचुंगी, कटरा रोड, सिटी कस्बे के पास बीच सड़क तक बाइक व चार पहिया वाहन खड़े थे। इस वजह से आवागमन प्रभावित हुआ। परीक्षा निरस्त होने के बाद भारी संख्या में एक साथ निकले परीक्षार्थी सड़क पर आ गए। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग, कटरा रोड, राजापाल चौराहे से सदर मोड़, सिटी रोड पर दोपहर तक वाहन रेंग रहे थे। इन सभी स्थानों पर जाम न लगे इसके लिए पुलिस गश्त कर सड़क पर जमा भीड़ के साथ ही वाहनों को हटवा रही थी। बावजूद इसके जाम खत्म नहीं हो रहा था।

टीईटी परीक्षा के कारण शहर में भीड़ बढने से चौक में लगा रहा जाम। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें