फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोलाछाप डॉक्टरों पर केस

Sat, 10 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
investigation
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की किडनी फेल होने की शिकायत सामने आने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने जांच शुरू करवा दी है। टीम ने मानधाता के दो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जबकि जिस झोलाछाप डॉक्टर से महिला का इलाज चल रहा था वह क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है। 
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के छितपालगढ़ निवासी अनुज प्रताप सिंह पुत्र शंकर प्रताप सिंह की पत्नी रीता सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। वह बेटे शौरभ और निखिल के साथ पुरैला निवासी झोलाछाप डॉक्टर चन्द्रजीत सिंह से इलाज करवा रही थी। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे ब्लड भी बगैर जरूरत के चढ़वा दिया। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। इलाहाबाद में जांच में पता चला कि महिला की किडनी खराब हो गई है।

शिकायत के बाद सीएमओ ने जांच की जिम्मेदारी अपर शोेध अधिकारी आरपी चौधरी को दी। चौधरी टीम के साथ देल्हूपुर बाजार पहुंच गए। तौकलपुर निवासी शशिकांत उपाध्याय और हरिश्चन्द्र एक क्लीनिक खोलकर बैठे थे। दोनों मरीज देख रहे थे। इनके पास डिग्री नहीं है। ऐसे में दोनाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चौधरी ने बताया कि छितपालगढ़ निवासी अनुज प्रताप सिंह की शिकायत पर जांच के लिए टीम पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। अनुज भी इस समय इलाहाबाद में है। उससे मिलने के लिए इलाहाबाद टीम जा रही है। पता लगाना है कि ब्लड कहां से लाया गया था और क्यों चढ़ाया जा रहा था। सीएमओ का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है। टीम ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें