फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खौलते पानी में गिरने से झुलसी मासूम, इलाज के दौरान मौत

Sat, 11 Nov 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टब में नहलाने के लिए रखे गए खौलते पानी में गिरने से बाइस माह की मासूम झुलस गयी। इलाज के दौरान उसकी सांसे थम गयीं। इससे परिजनों में कोहराम मचा है। बच्ची माता पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन

सांगीपुर बाजार निवासी मोनू वैश्य व उसकी पत्नी शिवानी वैश्य अपनी बाइस माह की मासूम बच्ची मिष्टी के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह मां ने मिष्टी को नहलाने के लिए टब में पानी गर्म किया था। पानी ज्यादा गर्म होने के कारण वह घर के दूसरे काम करने लगी। इस दौरान पिता के साथ खेल रही मिष्ठी पानी के पास पहुंची और वहं खेलने लगी। तभी वह पानी से भरे टब में गिरकर झुलस गई। आनन फानन में उसे उपचार के लिए रायबरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गयीं। मृतका माता पिता की इकलौती संतान थी। तीन वर्ष पहले दम्पति को एक पुत्री पैदा हुई थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसकी मौत हो गयी थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें