फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल पिता की इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। आरोपी घर से फरार हैं। तनाव की खबर मिलते ही मौके पर सीओ सिटी फोर्स के साथ पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के ईश्वरपुर बेनीपुर निवासी शिव प्रसाद का पड़ोसी विजय बहादुर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को पुराने पशुशाला पर बने टीनशेड को तोडने के दौरान विजय व शिव प्रसाद पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।
दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमे शिव प्रसाद व उसके बेटे महेंद्र को गंभीर चोटें आईं। दोनों को मरणासन्न अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह शिव प्रसाद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बेटे महेंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। शिव प्रसाद की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आननफानन में चिलबिला चौकी प्रभारी ने दो दिन से हिरासत में लिए गए आरोपी विजय बहादुर व उसके भाई बृजेश कुमार को जानलेवा हमले के मामले में जेल भेजा।
नामजद आरोपी प्रेमा देवी और नीतू घर से फरार हैं। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात है। पहले से दर्ज मुकदमे की धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें