फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
अशोक कुमार। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। खबर पाकर बड़ी संख्या में सफाईकर्मी शोक जताने के लिए पहुंचे। साथ ही परिजनों को आर्थिक मदद भी दी।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मौली गांव निवासी अशोक कुमार (45) पुत्र रामकिशन कालाकांकर ब्लाक क्षेत्र के कडरौं ग्राम सभा सफाईकर्मी था। रविवार की देर शाम वह बाइक से किसी काम से अरखा की तरफ जा रहा था। जनपद रायबरेली के बॉर्डर पर पीछे से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहंचे परिजन उसे रायबरेली जिला अस्पताल ले गए, जहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही अशोक की मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली ले जाया गया। मृतक अशोक की दो बेटियां और दो बेटे हैं। उसकी मौत पर ब्लाक परिसर में सफाईकर्मियों ने शोक जताया।
इसके साथ ही सफाईकर्मी योगेश कुमार, हरिशंकर, नंदलाल, प्रदीप साहू, सजनलाल, पन्ना लाल आदि ने उसके घर पहुंचकर सफाईकर्मी संघ की तरफ से 30,000 रुपये की सहायता राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें