फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्टेडियम में जल्द शुरू होंगे इंडोर गेम, कायाकल्प की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित स्टेडियम में 96 लाख रुपये की लागत से बहुद्देश्यीय हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, कुश्ती हॉल का मरम्मतीकरण जल्द शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बैंडमिंटन कोर्ट पर लकड़ी का फ्लोर लगाने का कार्य अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 2.10 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम की चहारदीवारी का निर्माण कार्य मई में ही पूरा हो चुका है। मुख्यद्वार तैयार करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। साथ ही स्टेडियम के खेल मैदान और हॉल तथा बैडमिंटन कोर्ट पर प्रकाश के लिए लाइटिंग की जाएगी। ताकि, रात में भी खिलाड़ी इनडोर खेलों का अभ्यास कर सकें।
वहीं, डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल प्रयागराज के अधिकारियों को 30 जून तक स्टेडियम के मरम्मतीकरण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। कार्यदायी संस्था जिला खेल कार्यालय की टूटी खिड़कियों समेत अन्य बदहाल व्यवस्था को सुधारकर जून के आखिरी तक पुरा कर देगी। ताकि, जुलाई से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस सत्र स्टेडियम में खेल के प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को जुलाई से इनडोर खेल की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज ने बताया कि जल्द ही स्टेडियम में मरम्मतीकरण का कार्य शुरू होगा। जुलाई से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। खिलाड़ी शाम को भी दुधिया रोशनी में अभ्यास कर सकेंगे। कार्यदायी संस्था के एई गणेश प्रसाद ने बताया कि अगले सप्ताह से मरम्मतीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। तय समय पर स्टेडियम के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें