फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बढ़ी मांग, बाजार में रौनक

विज्ञापन
सराफा बाजार में दुकान पर आई लक्ष्मी-गणेश की चांदी की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
धनतेरस पर चांदी की कीमतों में आई नरमी से सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह अधिक है। चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों व पूजन सामग्री की दुकानों पर मांग अधिक है।
विज्ञापन

पांच और दस ग्राम के सिक्कों के साथ अलग-अलग वजन और डिजाइन की धार्मिक आकृतियों वाले सिक्के भी बाजार में है। शहर के पंजाबी मार्केट, चौक बाजार, श्याम बिहारी गली, भरत चौक और मीराभवन सहित ग्रामीण बाजारों में भी धनतेरस की खरीदारी तेज हो गई है। बाजार में मां लक्ष्मी, गणेश, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, स्वास्तिक और गेहूं की बाली अंकित सिक्कों की डिमांड ज्यादा है। इसके अलावा चांदी के हाथी, कछुए, मछली व आकर्षक डिजाइन वाली पूजन सामग्री भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं।
वर्जन
0 सराफा व्यापारी मनीष केसरवानी ने बताया कि इस बार कोयंबटूर से मंगाई गई चांदी की लक्ष्मी-गणेश, राम दरबार और राम मंदिर की प्रतिमाओं की विशेष मांग है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का दाम करीब 75 हजार रुपये है। राम दरबार 35 हजार रुपये और राम मंदिर की प्रतिमा 30 हजार रुपये तक उपलब्ध है।
विज्ञापन

-
0 व्यापारी अमित कुमार ने बताया कि मुंबई से आए विभिन्न डिजाइन के चांदी के सिक्के ग्राहक पसंद कर रहे हैं। दस ग्राम का नया चांदी का सिक्का 2100 रुपये और पुराना विक्टोरिया सिक्का करीब 2400 रुपये में बिक्री किया जा रहा है।
-
0 सराफा व्यापारी प्रहलाद खंडेलवाल ने बताया कि चांदी के कीमतों में गिरावट से ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। चांदी एक लाख 83 हजार 300 रुपये प्रति किलोग्राम है। धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें