तहसील में मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अधिवक्ता आशिक अली की मौत पर पुलिस की ओर से पीड़ित परिवार और अज्ञात 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
मंगलवार को भी तहसील में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम कुंडा अजय यादव से मृतक अधिवक्ता के परिजनों व अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने बताया कि प्राप्त ज्ञापन डीएम को संबोधित है। ज्ञापन डीएम कार्यालय भेजा गया है। इस मौके पर अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद शुक्ला, महामंत्री प्रवीन तिवारी, विनोद पांडेय मौजूद रहे।