ब्लॉक सभागार में निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एसडीएम देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण ने अपने-अपने क्षेत्र के सुपरवाइजर से कहा कि लिंग अनुपात व 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। फर्जी मतदाताओं का नाम सूची हटाया जाए इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए।
एसडीएम देश दीपक सिंह ने कहा दिव्यांग मतदाताओं का चिह्नीकरण करने के साथ ही बाहर से आकर मतदाता बनने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए। कार्यक्रम में अनुपस्थित तीन सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही एक दिन का वेतन काटने का निर्देश भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन निर्वाचन कार्यालय के सहायक अखिलेश तिवारी ने किया। इस मौके पर बीडीओ पट्टी मधुकर शुक्ला, एडीओ पंचायत धनंजय सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी गुलाब चंद्र सहित अन्य बीएलओ मौजूद रहे।