In the name of making a distributor, five lakhs were taken from the shopkeeper
एक ठग ने खुद को एक बिस्किट कंपनी का मुख्य अधिकारी बताकर दुकानदार को डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत फतनपुर पुलिस से की गई है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार में रहने वाले एक ठग ने खुद को एक कंपनी का मुख्य अधिकारी बताकर कंधई के रतनमई गांव निवासी मिथिलेश कुमार गौतम से कुछ दिन पहले डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का दावा कर पांच लाख रुपये ले लिए। पीड़ित की कंधई के दिलीपपुर बाजार में दुकान है। फतनपुर पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।