फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम में धक्कामुक्की पर सीओ पट्टी पर गिरी गाज

विज्ञापन
police
विज्ञापन
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह के पैतृक आवास करमाही में बुधवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने हुई धक्कामुक्की की गाज सीओ पट्टी पर गिरी है। अफरा-तफरी की व्यवस्था पैदा होने पर सीएम की नाराजगी का असर यह रहा कि उन्हें रात में ही लखनऊ डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। यहां तक कि तीन दिन पहले कंधई थाने की कमान संभालने वाले थानेदार उमेश सिंह को भी हटा दिया गया। शासन का आदेश आने के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोटोकाल में बुधवार को लापरवाही देखने को मिली थी। एनएसजी कमांडो को मशक्कत करनी पड़ी थी। आनन-फानन में रस्सा लगाकर लोगों को काबू में करना पड़ा था। इसके बावजूद सीएम के कमरे में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और बाहर निकलने से लेकर कार में बैठने तक धक्कामुक्की होती रही। अव्यवस्था के बीच सीएम अपनी कार में बैठकर हेलीपैड की ओर रवाना हुए थे।
सीएम ने धक्कामुक्की को लेकर नाराजगी जताई थी। देर रात डीजीपी कार्यालय से सीओ पट्टी नवनीत नायक को लखनऊ पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध करने का आदेश आ गया। आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कंधई थानेदार उमेश सिंह को फिर फतनपुर भेजा गया। जबकि अभी तीन दिन पहले ही उमेश को फतनपुर से कंधई में तैनाती मिली थी।
विज्ञापन

वहां तैनात इंस्पेक्टर सुनील सिंह को देवसरा थानाध्यक्ष बनाया गया। देवसरा में तैनात विपिन सिंह को कंधई थानाध्यक्ष की कमान सौंपी। लालगंज के सीओ रमेशचंद्र को फिर पट्टी सर्किल की जिम्मेदारी मिली है। सीओ क्राइम आलोक सिंह का स्थानांतरण मंगलवार को ही लखनऊ के लिए हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें