बाघराय के शकरदहा बाजार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत करते कमेटी के ?
- फोटो : PRATAPGARH
जनसत्ता कप के फाइनल मैच में बड़ूपुर की टीम ने तेलियरगंज की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। इसमें विजेता टीम के सब्बू को मैन ऑफ द मैच व उपविजेता टीम के दीपू यादव को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। विजेता टीम को 75000 नगद व उपविजेता टीम को 31 हजार नगद के साथ ही शील्ड प्रदान की गई।
बिहार के शकरदहा बाजार में प्रधान संजय सिंह फौजी के संयोजन में जनसत्ता कप प्रतियोगिता का आयोजन एक जनवरी को शुरू हुआ था। 21 दिन तक चली प्रतियोगिता के बाद गुुरुवार को रोज एलेवन तेलियरगंज व बडूपुर कुंडा की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोज एलेवन टीम तेलियरगंज निर्धारित 16 ओवर नहीं खेल पाई।
14 ओवर में टीम 137 रन बनाकर आल आउट हो गई। बडूपुर कुंडा की टीम ने संभलकर खेलना शुरू किया। टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए और 4 विकेट से जीत दर्ज की। पुरस्कार वितरण समाजसेवी विक्कू सिंह व प्रधान शकरदहा संजयसिह फौजी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन प्रधान संजय सिंह फौजी ने किया।