फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विद्यालय की जमीन पर बुलडोजर चलाकर हटाया अवैध कब्जा

Wed, 02 Aug 2023 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में धराशाई हुआ अवैध निर्माण
विज्ञापन

मानधाता। विद्यालय की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए चहारदीवारी, शौचालय और स्नानागार को बुलडोजर चलाकर बुधवार को धराशाई कर दिया गया। रानीगंज विधायक ने 11 मई को विधानसभा में सवाल उठाते हुए विद्यालय की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के तौकलपुर गांव में विद्यालय के नाम से दर्ज जमीन पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने 11 मई को विधानसभा में इसके खिलाफ प्रश्न उठाया था। विधानसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। विद्यालय की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए बुधवार को नायब तहसीलदार रानीगंज अजय सिंह, कानूनगो कामता प्रसाद, लेखपाल ईशा भारती, धनंजय यादव, अमित यादव, देल्हूपुर थाना के प्रभारी आदित्य सिंह भारी संख्या में फोर्स लेकर पहुंचे और चहारदीवारी, शौचालय, स्नानागार को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें