फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मैं भदरी कोठी में पिताजी के साथ हूं, परिवार टूटने नहीं दूंगी

Wed, 30 Aug 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजा भैया की ओर से दाखिल तलाक की अर्जी के बीच भानवी सिंह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

- बोलीं, गोपालजी की अनर्गल टिप्पणियों से परिवार विघटन की कगार पर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दिल्ली के साकेत कोर्ट में पति रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से दाखिल की गई तलाक की अर्जी के बीच भानवी सिंह ने परिवार और रिश्ते के बीच की चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है। राजा भैया की पत्नी भानवी ने मंगलवार को अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि वे भदरी कोठी में पिताजी (ससुर) के ही साथ हैं। कोई कितना भी चाहे, लेकिन परिवार नहीं टूटने देंगी।
भानवी सिंह ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में परिवार और रिश्ते से जुड़ी बातों को पहली बार साझा किया। उन्होंने बताया कि वह न कभी परिवार से अलग हुईं और न कहीं गईं, सिर्फ मनगढ़ंत बातें बनाई जा रही हैं। बड़ी बेटी दिल्ली में पढ़ रही है। ऐसे में उसकी जरूरतों को लेकर वहां आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पति (राजा भैया) की ओर से दाखिल तलाक के मुकदमे में जवाब दाखिल करने के लिए वह चार अगस्त को दिल्ली गई थीं। इसके बाद वापसी में एक दिन लखनऊ में रहीं, फिर भदरी कोठी आ गईं। इसके बाद से भदरी कोठी में ही पिता जी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे परिवार बचाने में लगी हैं, लेकिन अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी अनर्गल टिप्पणियां करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोपालजी कभी उन्हें साइको बताते हैं तो कभी कुछ और कहते हैं। जबकि, उनका खुद का इतिहास ठीक नहीं रहा है। वह परिवार में विघटन पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भानवी ने साकेत कोर्ट में जबाव दाखिल कर कहा है कि वे अपने पति राजा भैया को तलाक नहीं देंगी। जवाब में राजा भैया द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का भी जिक्र है। इससे पहले भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भैया ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सितंबर 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मनाकर रखा है। उल्लेखनीय है कि भानवी सिंह की राजा भैया के साथ वर्ष 1995 में शादी हुई थी। लेकिन, हाल के कुछ वर्षों से दोनों के रिश्तों में खटास आना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें