फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खोई जमीन खोजेगी पुलिस, थानेदार कराएंगे संरक्षित

Tue, 29 Aug 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षक व दो दरोगा को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। जिले में पुलिस विभाग के खाते में दर्ज जमीनों पर दूसरों ने कब्जा कर रखा है। अपनी जमीनों की खोजबीन करने के बाद उसे दूसरों के कब्जे से मुक्त कराएगी, जिसे थानेदार घेराबंदी कर संरक्षित करेंगे। एक निरीक्षक संग दो दरोगा को जिम्मेदारी दी गई है।
जिले में पुलिस विभाग के नाम से कई हेक्टेयर जमीन राजस्व विभाग के खाते में दर्ज है। जमीन का लेखाजोखा राजस्व विभाग के अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक के पास रहता है। दूसरों की जमीन का फैसला कराने वाली पुलिस अब अपनी खोई जमीन खोजेगी। इसका पूरा रिकॉर्ड भी थानों पर जमा होगा। जिससे थाने के जिम्मेदारों को अपनी संपत्ति की जानकारी हो सके। हाल ही में कंधई पुलिस ने इटवा, अंतू पुलिस ने चौरा और लीलापुर पुलिस ने पहाड़पुर के करीब मुख्य मार्ग पर करीब पांच बीघे जमीन खोजा है। चौरा व पहाड़पुर की जमीन पुलिस ने खाली भी करा ली। इटवा की जमीन का पता चल गया है। जिसे जल्द ही कंधई पुलिस संरक्षित करेगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खोई जमीनों को चिन्हित कर अपने कब्जे में लेने के लिए निरीक्षक सर्वेश सिंह, दरोगा कमलेश पांडेय और अरुण सिंह को लगाया गया है। जो पुलिस कार्यालय के साथ ही राजस्व विभाग से अपनी जमीन का ब्योरा एकत्र करेंगे। हल्का लेखपाल को साथ लेकर जमीन की पैमाइश कराएंगे। यदि जमीन पर कब्जा मिला तो उसे खाली कराकर घेराबंदी कराई जाएगी। जिसके बाद थानेदार उसे संरक्षित करेंगे। वहां जरूरत के हिसाब से थाना भवन, पुलिस चौकी या आवास बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-

पुलिस विभाग की बहुत सी जमीन राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज है। जिसे संरक्षित करने के लिए निरीक्षक व उपनिरीक्षकों की टीम गठित की गई है। जमीन संरक्षित करने के बाद वहां जरूरत के हिसाब से निर्माण कराया जाएगा। जमीन से जुड़े अभिलेख भी थाने पर सुरक्षित रखे जाएंगे।- सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें